परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सोहगरा बाजार में बुधवार की शाम मुर्गा व्यवसायी को कुछ लोगों द्वारा बंदूक के कुंदे से मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विशुनपुर निवासी व्यवसायी अभिनंदन राम ने थाने में दिए हुए आवेदन में लिखा है कि वो मुर्गा बेचने का व्यवसाय करता है। बुधवार की शाम मुर्गा के दुकान पर काम कर रहा था तभी सोहगरा गांव के ही अंशु सिंह, रोशन सिंह और बड़े सिंह आकर रंगदारी मांगने लगे। जब इसका विरोध किया तो मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल अभिनदंन राम को इलाज के लिए पीएचसी लाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तरफ से आवेदन मिला है। मामले की छानबीन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…