परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के आंदर प्रखंड के कशिला पचबेनिया पंचायत की मुखिया कुमारी किरण एवं व उपमुखिया शत्रुघ्न दुबे उर्फ मालिक दुबे के नेतृत्व में शनिवार की देर संध्या मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत बीमारी से बचने के लिए छिड़काव की टीम सभी गांव की गलियों में घूमकर छिड़काव करना शुरू कर दी है। मुखिया ने बताई कि गांव में जितने नाले, गड्ढे, घरों के किनारे, सड़क के किनारे आदि जगहों पर छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि गांव के सभी बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं बीमारी से दूर रहें। इस छिड़काव में पंचायत के सभी ग्रामीण भी अपना सहयोग दे रहे हैं। अवधेश दुबे, अभय दुबे, जंग बहादुर बैठा, हरेंद्र सिंह, बच्चा पांडेय, नंदकिशोर यादव, विश्वनाथ पांडेय, ओम प्रकाश दुबे, मैनेजर शुक्ला, सत्येंद्र दुबे, तार मोहम्मद सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…