Siwan News

68 जीविका समूहों को स्वरोजगार को ले एसबीआई ने दिया ऋण

परवेज़ अख्तर/सिवान : जीविका प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई बड़हरिया द्वारा शनिवार को भारतीय स्टेट बैंक की बड़हरिया शाखा से कुल 68 जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों को स्वरोजागर से जुड़ने हेतु एक करोड़ रुपए का ऋण प्रदान किया गया। भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक दयानंद ठाकुर एवं फील्ड ऑफिसर धीरज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से शिविर लगाकर कर ऋण वितरण किया गया। ज्ञात हो कि जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियां इन पैसों से बकरी पालन, मुर्गी पालन, मवेशी पालन, कपड़े की दुकान एवं छोटी दुकानें, कृषि इत्यादि कार्यों को करती हैं एवं सीधे तौर पर वित्तीय समावेशन का लाभ लेकर आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं। शिविर में जीविका के परियोजना प्रबंधक प्रीतम कुमार, सामुदायिक समन्वयक रजनीश, मनीषा कुमारी, अमरजीत कुमार, सुरेश पासवान, राजेश कुमार, रूपा देवी, जगदीश कुमार समेत काफी संख्या में दीदियां उपस्थित थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026