परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के दुधरा गांव में सोमवार को नहाने के दौरान एक किशोरी की मौत हो गई। मृतका गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा जलालपुर निवासी जवाहर प्रसाद की पुत्री रेखा कुमारी (14) है। वह अपने मौसा दुधरा निवासी बत्तीलाल उर्फ बनीलाल बिंद के यहां रहकर पढ़ती थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेखा कुमारी दुधरा स्थित घोघारी नदी में स्नान करने गई थी तभी वह गहरे पानी में चल गई। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता हुई। इसके बाद ग्रामीण नदी के तरफ गए तो उसके शव को पानी में उपलाते हुए देखा। यह बात कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…