परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड के बंगरा बुजुर्ग निवासी मो. शाकिर खां का 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आरिफ खां डेंगू से ग्रस्त हो गया है। इसको लेकर बंगरा बुजुर्ग गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। परिजनों ने बताया कि स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के पास इसका निदान नहीं होने से परिजन प्राइवेट क्लीनिक में उसका इलाज करा रहे हैं। बताया जाता है कि मोहम्मद आरिफ टाटा से ट्रेनिंग लेकर एक माह पहले दिल्ली में नौकरी करने गया था, जहां बुखार रहने के कारण घर वापस लौट आया। जांच के क्रम मे डेंगू बुखार से पीडि़त पाया गया। वहीं चिकित्सा पदाधिकारी जेपी प्रसाद ने बताया कि इस तरह का मरीज स्थानीय पीएचसी में नहीं आया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…