Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भोपतपुर गांव में ठनका गिरने से किशोर की मौत, गांव में कोहराम

परिजनों को आपदा राशि की रकम उपलब्ध कराने का थानाध्यक्ष ने दिया आश्वासन

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जामों बाजार थाना के भोपतपुर गांव में मंगलवार को ठनका गिरने से एक 14 वर्षीय विशाल कुमार नामक किशोर की मौत हो गई।मृतक राजन सिंह का पुत्र बताया गया है।विशाल के मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया है।वहीं परिजनों के हृदय विदारक चित्तकार से उपस्तिथ लोगों का कलेजा पिघल जा रहा था।बतादें की मंगलवार को सम्पूर्ण जिले में दोपहर बाद खूब गरज के साथ अच्छी खासी बारिस लगभग 2 घण्टे तक हुई।आसमान के चारों तरफ काली घटा भी छाई हुई थी।और खूब गरज के साथ बारिस का सिलसिला जारी रहा।आसमानी बिजली की गड़गड़ाहट भी खूब होती रही।वहीं हल्की-फुल्की बारिस देर संध्या तक जारी रहा।उधर जैसे ही ठनका गिरने से एक किशोर की मौत हो जाने की सूचना स्थानिय थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद को मिली तो श्री प्रसाद के निर्देश के आलोक में थाने के पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ उक्त गांव पहुँचे।वहीं पुलिस ने पंचनामा के आधार पर शव को बरामद कर लिया।तथा उसके शव को वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश का अनुपालन करते हुए पुलिस ने पोस्मार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया।श्री प्रसाद ने कहा कि मृतक के परिजनों को सरकारी नियामवली के अनुसार आपदा राशि के लिए विभागीय पत्राचार किया जायेगा।श्री प्रसाद ने शोक सम्पत परिवार वालों को आश्वासन भी दिए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024