परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया प्रखंड के लक्ष्मीचक गांव के एक किशोर के सर्पदंश से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि प्रखंड के लक्ष्मीचक के मुस्तकीम दर्जी के 13 वर्षीय पुत्र मुश्ताक दर्जी को सोमवार की रात में विषैले सांप ने डंस लिया. परिजनों ने सर्पदंश के शिकार किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान पहुंचाया. इलाज के दौरान मुश्ताक की मौत सीवान अस्पताल सदर में हो गयी.मृतक के पिता मुस्तकीम दर्जी ने बताया कि उनका पुत्र मुश्ताक खाना खाकर चारपाई पर मछरदानी लगाकर सो रहा था.
सोमवार की रात करीब 11 बजे विषैला सांप ने उसे मछरदानी के बाहर से ही पैर में काट लिया. मुश्ताक के चिल्लाने पर परिजन जगे तो देखा कि विषैला सांप का दांत मछरदानी में फंसा हुआ है. परिजनों ने सांप को मार दिया. पीड़ित मुश्ताक को इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीवान ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इधर, भाजपा नेता उमाशंकर साह, पैक्स अध्यक्ष शत्रुघ्न पांडे, राजन उपाध्याय, डीलर मजिस्टर राम, संजय पांडे, विजय पांडे आदि ग्रामीणों ने मुस्ताक दर्जी की सांप के काटने से हुई अकाल मौत होने पर डीएम से आपदा प्रबंधन के तहत मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…