Maharajganj News

महाराजगंज में स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

मृतक के चार पुत्री और एक पुत्र हैं

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के आकाशी मोड़ पर गंडक नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई.मृतक की पहचान बडका टेघडा़ निवासी सर्वजीत चौहान के 40 वर्षीय पुत्र प्रेमचंद चौहान के रूप में हुई हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रेमचंद चौहान मंगलवार की दोपहर आकाशी मोड़.के समीप गंडक नदी में स्नान करने गया हुआ था.इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पानी का अंदाजा लगाना मुश्किल हैं प्रेमचंद भी नदी में पानी का अंदाज नहीं होने से नहाते-नहाते काफी अंदर चला गया.

जिसके बाद वह गहरी पानी में डुबने लगा। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे डुबते देख बचाने के लिए नदी में कुदे कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे बाहर निकाला। हालांकि प्रेमचंद की मौत हो गई.इधर घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया.बताते चलें कि मृतक प्रेमचंद चौहान के चार पुत्री एक पुत्र है। वहीं पति की मौत की सुचना मिलते ही पत्नी सोना देवी दहाड़ मार कर बेहोश हो जा रहीं हैं.बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बताते चलें कि प्रेमचंद अपने परिवार का एक ही कमाऊ सदस्य था.

पति की मृत्यु हो जाने के बाद परिवार के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा हैं.परिवार का देखभाल कौन करेगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मेवारी कौन उठाएगा इनकी चिंता सताए जा रही हैं.इधर मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया.घटना के बाद पंचायत के मुखिया डॉ.राजाराम राय ने मृतक के परिजनों का ढाढस बढ़ाते हुए इस विकट परिस्थिति में उनकी हर संभव मदद करने की बात कही हैं.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024