परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड में आज्ञा पंचायत के छितौली कला टोला भगवता गांव के 14 वर्षीय बच्ची के डूबने से मौत हो गई. भगवता गांव के दशरथ यादव की 14 वर्षीय पुत्री रीता कुमारी शाम को चंवर में पशुओं के लिए चारा काटने के लिए गई थी. बहुत देर तक परिजनों के इंतजार के बाद भी जब वह नहीं लौटी. तब ग्रामीणों ने उसकी खोज खबर शुरू कर दी. काफी खोज बीन के बाद उसे मृत अवस्था में पाया गया.
खेत में पानी लगने से उस लड़की को अंदाजा नहीं लग पाया और गड्ढे में डूब गई. ग्रामीणों ने उसके शव को बाहर निकाला और इसकी सूचना स्थानीय मुखिया कमलावती देवी को दी. मुखिया ने अंचलाधिकारी विकास कुमार को घटना की जानकारी दी. सूचना पर थाने के एसआई सुरेश सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. इधर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकारी मुआवजा राशि की मांग की.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…