परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नगर थाना क्षेत्र के नया बाजार दरबार लॉज के बगल वाली गली में एक संदिग्ध परिस्थिति में किशोर का शव पुलिस ने शनिवार को बरामद किया है.मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की अल सुबह जब लोगो की आँखे खुली और लोग घर के बाहर टहलने के लिए निकले तो देखा की गली में एक किशोर का शव पड़ा हुआ है.शव को देखकर लोग हैरान रह गये.तभी इसकी सूचना किसी ने स्थानीय थाना को दी.सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के आधार पर शव को बरामद कर मामले की जांच में जुट गई.
यहां बताते चले कि जिस किशोर का शव पुलिस ने बरामद किया गया है.उसके चेहरे खून से लतफत है.देखने मे ऐसा प्रतीत हो रहा था की किशोर की पीट पीट कर निर्मम तरीके से हत्या की गई है.लोगों में यह भी चर्चा बनी हुई है कि आखिर किस कारण किशोर की हत्या हुई है कही ऐसा तो नही कि किशोर किसी के घरों में चोरी करने के लिए घुसा होगा और घर के अंदर पकड़े जाने पर लोगो ने उसकी जमकर पिटाई कर दी होगी.जिससे उसकी मौत हो गयी होगी.घटना को अंजाम देने के बाद लोगों ने उसके शव को साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से दूसरे जगह फेंक दिया होगा.घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.उधर अब तक बरामद शव की पहचान नही हो सकी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…