सिवान में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, वाहन जप्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक सिवान के उत्पाद विभाग की टीम ने विशेष जांच अभियान के दौरान अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर शराब के साथ एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए वाहन जप्त कर लिया.जबकि चार तस्कर भागने में सफल रहे है.उत्पाद अधीक्षक प्रिया रंजन ने बताया कि एक विशेष टीम गठित कर गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई तो आंदर थाना क्षेत्र के पचवखा गांव निवासी अफजल मियां का पुत्र अफरोज मियां और महाराजगंज थाना क्षेत्र के दलपतपुर के अशोक मांझी का पत्नी सुमन देवी को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

इधर आंदर थाना क्षेत्र के दाहाबारी में छापेमारी की गई तो टीम को देखकर उमेश यादव की पत्नी कांति देवी और शंकर प्रसाद का पुत्र अशोक प्रसाद भागने में सफल रहे.वहीं महाराजगंज थाना क्षेत्र में दलपतपुर निवासी देवनाथ मांझी के पुत्र अजय माझी और भगवानपुर निवासी बैजनाथ साह का पुत्र जुरी साह भागने में सफल रहा.वहीं इन लोगों के पास से 172 लीटर अंग्रेजी व देशी शराब बरामद किया गया है. उत्पाद विभाग की टीम ने कहा कि फरार लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026