Categories: पटना

तेजप्रताप ने अमित शाह को इफ्तार के लिए भेजा निमंत्रण, ट्वीट कर कहा- तुम राम कहो… वो रहीम कहें…

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने दावत-ए-इफ्तार के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को निमंत्रण भेजा है. तेजप्रताप यादव ने एक ट्वीट कर कहा कि रमजान के मुबारक मौके पर गृहमंत्री अमित शाह का पाटलिपुत्र की पावन धरती पर 10 सर्कुलर रोड पर आयोजित दावत-ए-इफ्तार में स्वागत है.

ट्वीट के आखिर में तेजप्रताप यादव ने लिखा….

तुम राम कहो, वो रहीम कहें,
दोनों की ग़रज़ अल्लाह से है।
तुम दीन कहो, वो धर्म कहें,
मंशा तो उसी की राह से है।

बता दें कि तेजप्रताप यादव अपने बयानों और सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. तेजप्रताप यादव रमजान के मौके पर पार्टी कार्यालय और सरकारी आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन भी करते रहे हैं.

तेजप्रताप यादव ने आज इफ्तार का किया है आयोजन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेजे गए पत्र के कवर पर कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी गई है. इसके मुताबिक, तेजप्रताप यादव पटना में 10 सर्कुलर रोड पर आज दावत-ए-इफ्तार का आयोजन करने वाले हैं. केंद्रीय गृह मंत्री को भेजे गए पत्र में प्रेषक की जगह राबड़ी देवा का नाम लिखा गया है. उनके अलावा तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के नाम का भी जिक्र किया गया है.

बता दें कि इससे पहले तेजप्रताप यादव ने इसी साल 14 फरवरी को भी केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखा था. दरअसल, उनके सरकारी आवास में कुछ लोगों ने हमला कर दिया था. इसके बाद तेजप्रताप यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री और बिहार डीजीपी को पत्र लिखकर वाई कैटेगरी सुरक्षा की मांग की थी. इस मामले में तेज प्रताप यादव के सहयोगी सृजन स्वराज ने सरकारी आवास पर हमले की शिकायत पटना के सचिवालय थाने में दर्ज कराई थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026