Categories: पटना

नवादा में पूजा करने पर गोतिया ने किया विरोध, विवाद के बाद तलवार से हमला, 4 लोग जख्मी, सभी पटना रेफर

नवादा: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बिनाय गांव में शेख साहब की पूजा को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तलवार से हमला कर दिया. गुरुवार को इस घटना में एक पक्ष से नकुल राजवंशी, जयमंगल राजवंशी, राजकुमार राजवंशी और संजय राजवंशी घायल हो गए. इन चारों घायलों को इलाज के लिए नवादा के ही सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सबको पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

क्या है पूरा मामला?

राजकुमार राजवंशी के घर में शेख साहब की पूजा की तैयारी की जा रही थी. गोतिया पक्ष के सकलदेव की पत्नी शीला देवी इसका विरोध कर रही थी. उसका कहना था कि घर में शेख साहब की पूजा नहीं होगी. इसे लेकर विवाद शुरू हो गया. चारों घायल जब शाम में डुमरी गांव में श्राद्ध कर्म में भाग लेकर लौट रहे थे तो गोतिया पक्ष के मंटु राजवंशी, शिवचरण राजवंशी और सकलदेव राजवंशी ने तलवार से चारों पर हमला कर दिया. शोर होते ही सभी हमलावर भाग गए.

आनन फानन में सदर अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के बाद घायल चारों लोगों को परिजनों ने आनन फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. चारों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में ड्यूटी पर रहे चिकित्सक ने बताया कि चारों घायलों की हालत गंभीर है. फेफड़ा, गर्दन, पेट आदि डैमेज हो गया है. चारों की नाजुक हालत को देखते हुए रेफर किया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026