Categories: पटना

तेज प्रताप यादव ने दलित के घर जाकर नमक-मिर्च के साथ खाई रोटी, बेटे में दिखा लालू यादव का अंदाज

पटनाः आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आज एक मई से किसानों और मजदूरों से जुड़ने के लिए जनशक्ति यात्रा की शुरुआत की है. लालू यादव के बड़े बेटे और आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव इस यात्रा के पहले दिन अलग अंदाज में दिखे. उन्हें देखकर लोगों को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की याद आ रही थी.

तेज प्रताप यादव इस यात्रा के तहत बिहार के हर जिले में जाएंगे. अपने जनशक्ति परिषद के बैनर तले उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत की है. इस यात्रा के जरिए वह आज पटना जिला स्थित कराई गांव में पहुंचे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और किसानों को सम्मानित किया. इसके बाद बिहटा स्थित मखदुमपुर दलित बस्ती पहुंचकर गरीबों के बीच कपड़े बांटे. उनका हालचाल जाना. एक दलित के घर में नमक-मिर्च-रोटी खाई.

बताया जाता है कि इस यात्रा के जरिए तेज प्रताप यादव किसानों-मजदूरों से जुड़ेंगे. किसानों के साथ सत्तू खाएंगे. दलित बस्तियों का दौरा करेंगे और बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्तियां भेंट करेंगे. तेज प्रताप अपने पिता के अंदाज में आज दिख रहे थे. लालू भी किसी जमाने में इसी तरह दलित बस्तियों में जाया करते थे. उनके साथ खाना खाते थे.

बता दें कि तेज प्रताप यादव इस यात्रा के जरिए अपनी स्वतंत्र राजनीतिक पहचान बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. आरजेडी में उनकी लगातार अनदेखी हो रही थी जिसके बाद नाराज रहते थे. आरजेडी तेज प्रताप की इस यात्रा से दूरी बनाकर है. वहीं पार्टी के नेता कुछ बोलने से भी बच रहे हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026