Categories: छपरा

छपरा: शादी की चाहत नहीं हुई पूरी तो एक दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूद गए प्रेमी-प्रेमिका और फिर…

छपरा: बिहार के छपरा में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. प्रत्यक्षदर्शी मजदूरों ने बताया कि प्रेमी युगल काफी देर बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे. कभी एक दूसरे के कंधे पर सिर, तो कभी एक दूसरे के गोद में सिर रखकर बात कर रहे थे. कुछ देर बाद ट्रेन को आते देखा फिर एक दूसरे हाथ पकड़ा और जोर से चिल्लाते हुए ट्रेन के आगे कूद गए. इस दर्दनाक हादसे को देख मजदूरों के होश उड़ गए. युवक ने टीशर्ट और पैंट पहनी हुई थी, वहीं प्रेमिका ने सलवार सूट पहना हुआ था. घटना के बाद पुल में बड़ी संख्या में शव को देखने के लिए लोग जमा हो गए.

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी घटना के दो घंटे बाद तक बिहार और यूपी पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही. बाद मांझी थाना पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. प्रेमी शुभम कुमार (22वर्ष) रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना का रहने वाला था और प्रेमिका निशा कुमारी (20 वर्ष) यूपी के सुरेमनपुर बकुल्हा डोकती की रहने वाली थी.

बताया जा रहा है कि युवती की बहन की शादी कुछ साल पहले युवक के पड़ोस में हुई थी. बहन के ससुराल आने जाने के दौरान दोनों की जान पहचान हुई और धीरे-धीरे प्रेम संबंध बन गए. लेकिन प्रेमिका की शादी कहीं दूसरी जगह तय हो गई थी. लेकिन प्रेमिका इस शादी के लिए तैयार नहीं थी और परिजन लगातार उस पर शादी के लिए दबाव बना रहे थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026