Categories: पटना

तेज प्रताप यादव की होली! माइक पकड़ा और गाने लगे फगुआ- ‘बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में होली खेले…’

पटनाः पूरे देश में धूमधाम से होली मनाई जा रही है. अस अवसर पर अपने अनोखे और अलग अंदाज से चर्चा में बने रहने वाले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव का शनिवार को भी अलग रूप दिखा. उन्हें देखकर लग रहा था कि उनपर होली का रंग चढ़ गया है. होली के अवसर पर उन्होंने दोस्तों के साथ पूरा आनंद उठाया. ना सिर्फ रंग लगाया बल्कि फगुआ भी गाया.

तेज प्रताप यादव ने दोस्तों के साथ बैठकर होली के अवसर पर चर्चित गीत ‘बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में होली खेले’ गाया और रंग और रंगीन बना दिया. उनके साथ दोस्तों ने भी उनका खूब साथ दिया है. वे भी मिलकर उनके साथ फगुआ गाते दिखे. इस दौरान उनके एक दोस्त ने कहा कि बहुत मजा आ रहा है. हमलोग हर साल ऐसे होली खेलते हैं और काफी मजा आता है.

इस बार राबड़ी आवास पर रहा सन्नाटा

बिहार में होली के त्योहार का अपना ही मजा है. बात जब होली की हो तो लालू यादव के कुर्ता फाड़ होली को भला कैसे भूला जा सकता है. हालांकि इस बार भी लालू यादव के यहां होली पर सन्नाटा रहा. दस सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर होली का रंग कुछ खास नहीं दिखा. तेज प्रताप यादव का वीडियो जरूर आया है.

बता दें कि लालू यादव रांची में हैं और रिम्स में इलाजरत हैं. डोरंडा कोषागार मामले में उन्हें 60 लाख रुपये का जुर्माना और पांच साल की जेल की सजा सुनाई गई है. होली से पहले कई बार उन्होंने रांची हाई कोर्ट में बेल के लिए याचिका भी लगाई थी. गुरुवार को विधानसभा के लिए पहुंचीं राबड़ी देवी ने मीडिया से कहा कि वो इस बार होली नहीं मनाएंगी क्योंकि लालू यादव जेल में हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026