Categories: पटना

दो सप्ताह बाद ट्वीटर पर लौटे तेजस्वी….नसीहत दी…कहा-समस्या समाज में नहीं, बल्कि आपके “SYSTEM” में है….

पटना: शादी के दो सप्ताह बाद आखिरकार तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर वापसी कर ली है। ट्विटर पर लौटने के साथ ही उन्होंने एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। इस बार उनके निशाने पर सीएम के समाज सुधार कार्यक्रम है। जिसको लेकर तेजस्वी ने सवाल उठा दिए हैं। तेजस्वी ने कहा है कि समस्या समाज में नहीं, बल्कि आपके “SYSTEM” में है। इसे दुरुस्त कर दीजिए, सामाजिक समस्याएं अपने आप दूर हो जाएंगी।

शादी के बाद पहली बार ट्विटर पर आए तेजस्वी यादव ने समाज सुधार कार्यक्रम को लेकर उन्होंने एक के बाद दो ट्विट किए हैं। उन्होंने लिखा है कि “16 वर्षों के आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश जी, बिहार को ‘समाज सुधार’ से अधिक ‘व्यवस्था सुधार’ यात्रा की आवश्यकता है क्योंकि व्यवस्था दुरुस्त होने से अधिकांश सामाजिक समस्याएँ स्वतः दूर हो जाएंगी। प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता व्याप्त है। मानिए, आपका “SYSTEM” पूर्णतः ध्वस्त हो चुका है।”

वहीं अपने दूसरे ट्विट में तेजस्वी ने लिखा कि ‘मुख्यमंत्री जी, क्या बिहार की बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य व विधि व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, गरीबी, पलायन और बेरोजगारी सरकार की व्यवस्था संबंधित सबसे बड़ी सामाजिक समस्याएँ नहीं है? आप इन सामाजिक खामियों, समस्याओं और प्रशासनिक विफलताओं पर यात्रा कर इन्हें दूर क्यों नहीं करना चाहते?’

बता दें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से प्रदेश में समाज सुधार कार्यक्रम शुरू कर रहे है। जिसमें वह खुद प्रदेश के सभी जिलों में जाएंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। साथ ही शराबबंदी, पर्यावरण जागरुकता जैसे विषयों पर उनसे बात करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026