Categories: पटना

मांझी के आवास की सुरक्षा बढ़ायी गयी….ब्राह्मण समाज के इस ऐलान की वजह से बढ़ी सुरक्षा….

पटना: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, मांझी अभी पटना में नहीं हैं लेकिन सचिवालय थाने की पुलिस ने पुलिस की तैनाती कर दी है। दरअसल कुछ ब्राह्मण संगठनों ने बुधवार को मांझी के आवास पर शुद्धिकरण और पूजा-पाठ करने की घोषणा कर दी थी। इसको देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके आवास के आसपास का इलाका छावनी में तब्‍दील हो गया है। प्रदर्शनकारियों के आने की स्थिति में उन्‍हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की तैयारी भी पुलिस ने कर रखी है। बता दें कि मांझी ने बीते दिनों ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्‍दों का इस्‍तेमाल किया था। बुधवार को गया में भी उन्‍होंने अपनी बात दोहराई।

मालूम हो कि पश्चिमी चंपारण में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व सीएम ने आपत्तिजनक बातें कहीं थीं। इसके बाद सियासत गरमा गई। जगह-जगह उनका पुतला फूंका गया। मामला तब और गर्म हो गया जब भाजपा के एक नेता ने उनकी जुबान काटने पर 11 लाख रुपये के इनाम की घोषणा कर दी। हालांकि, भाजपा नेता को पार्टी ने इसको लेकर निलंबित कर दिया है। इस बीच मांझी की पार्टी हम की ओर से भी करारा पलटवार किया गया। पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने मांझी के बयान पर आपत्ति जताई।

इस बीच एक बार फिर मांझी ने बोधगया में ऐसी बातें कह दी हैं जिससे मामला शांत होता नहीं दिख रहा। उन्‍होंने कहा कि ब्रह्म को जानने वाला ब्राह्मण होता है। लेकिन आज ब्राह्मण के नाम पर कई लोग पोथी-पतरा लेकर निकल जाते हैं। उन्‍हें तनिक भी ज्ञान नहीं होता। ब्राह्मण होते हुए भी वे मांस-मदिरा का सेवन करते हैं। उन्‍होंने अपशब्‍द का इस्‍तेमाल करते हुए कहा कि हम इस शब्‍द का उपयोग बार-बार करते रहेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026