पटना: चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में लालू यादव को पांच साल की सजा मिलने पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने विरोधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गरीबों के नेता होने के चलते लालू यादव को जेल भेजा गया। उन्होंने कहा देश में सबसे ज्यादा गरीब ही जेल में बंद है। साथ ही उन्होंने कहा कि सीबीआई कोर्ट कोई आखरी कोर्ट नहीं है। इस कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी।
वहीं तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश जी के कार्यकाल में 80 घोटाले हुए हैं, लेकिन अभी तक किसी को सजा नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि बिहार में चारा घोटाला से भी बड़ा घोटाला सृजन घोटाला है। इस जांच भी नहीं हो रही है। तेजस्वी ने कहा कि कैग रिपोर्ट में दो लाख रुपये की अनियमिता पाई गयी, लेकिन इसकी जांच तक नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यह यह गलत परिपाटी शुरू हो गयी है।
तेजस्वी ने कहा कि जांच एंजेसियों का दुरुपयोग हो रहा है। जो भाजपा के साथ मिल जाते हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अजीत पवार भाजपा के साथ मिल गये थे, तो रातोंरात उन पर से सभी केस को वापस ले लिया गया था। लेकिन जैसे ही वह फिर भाजपा को छोड़ दिया तो उन पर ईडी, आईटी व सीबीआई का छापा फिर से पड़ना शुरू हो गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…