Categories: पटना

लाउडस्पीकर और बुलडोजर विवाद पर बोले तेजस्वी- लोगों को भ्रमित किया जा रहा, पत्रकारों को नोटिस भेजने पर कही ये बात

पटनाः देश में लाउडस्पीकर और बुलडोजर का विवाद इन दिनों जोरों पर है. इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ये साफ कह दिया है कि लोगों को सिर्फ भ्रमित किया जा रहा है. शनिवार को वे मीडिया से बात कर रहे थे. तेजस्वी यादव ने कहा कि जिनको अलार्म लगाकर सोने की आदत है, वह समझते हैं कि भगवान भी सोए हुए हैं, जब वह जागेंगे तभी भगवान जागेंगे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि लाउडस्पीकर का 1925 में आविष्कार हुआ था. 1970 के दशक में भारत में लाउडस्पीकर आया तो क्या उससे पहले लोग पूजा नहीं करते थे? लोग प्रार्थना नहीं करते थे? मुद्दों से भटकाने के लिए यह सब बातें लाई जा रही हैं. बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा जैसे मुद्दे बिहार में भरे पड़े हैं. रोजगार का भरोसा दिया गया लेकिन उस पर बातें नहीं हो रहीं. लाउडस्पीकर की बात को चर्चा में लाकर इन मुद्दों को भटकाने का काम किया जा रहा है.

“सही समय पर होगा सही निर्णय”

वहीं दूसरी ओर दो दिन पहले तेज प्रताप यादव ने 9 पत्रकारों को कोर्ट से नोटिस भिजवाया था. इसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा यह कि तेज प्रताप और पत्रकारों के बीच व्यक्तिगत मसला है. उन्होंने कहा इफ्तार पार्टी के दिन जो कुछ हुआ उसमें हम तेज प्रताप और वह लड़का जिसने पिटाई का आरोप लगाया है उससे बात की. सभी लोग मेरी कार्यशैली के बारे में जानते हैं. मैं निष्पक्ष काम करता हूं. जो लोग मेरी कार्यशैली को जानते हैं वह यह भी जानते हैं कि सही समय पर सही निर्णय तेजस्वी यादव करेगा. पत्रकारों को नोटिस आया है तो जवाब दें. उन्होंने कहा कि नोटिस से घबराना क्या है? जो गलत करेगा वही न घबराएगा. जो गलती करता है वह घबराता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026