तेजस्वी ने CM नीतीश से कहा-कुशेश्वरस्थान में कार से सफर करके देख लें, भ्रम और कमर दोनों टूट जाएगी

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों उप चुनाव में प्रचार के लिए कुशेश्वरस्थान में है। जहां वह लगातार सड़क मार्ग से लोगों से जन संपर्क कर रहे हैं। लेकिन यहां की सड़कों के जो हालत हैं, उसके बाद तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्य़मंत्री नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी है कि 16 साल तक सीएम रहनेवाले एक बार कुशेश्वरस्थान का सफर सड़क मार्ग से घूम कर देख लें। बिहार में बेहतर सड़क के दावों का भ्रम और कमर दोनों न टूट जाए तो जो कहें।

तेजस्वी यहीं पर नहीं रूके। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को डरपोक तक करार दिया है। अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा है कि बिहार के मुख्यमंत्री ज्यादातर हेलीकॉप्टर से चलते हैं, क्योंकि वह डरते हैं। बिहार की सड़कों की जो हालत हैं उसके बाद वह जनता और सच्चाई का सामना कैसे पर पाएंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कुशेश्वरस्थान से जदयू लगातार जीतती रही है, लेकिन यहां पर विकास की सड़क पर कोई काम नहीं हुआ और सिर्फ हवाहवाई दावे किए।

तेजस्वी यादव पिछले दो दिन से कुशेश्वरस्थान में हैं। जहां वह अकेले ही पार्टी के प्रचार का जिम्मा संभाले हुए हैं। इस दौरान वह लगातार सड़क मार्ग से लोगों के बीच जा रहे हैं। नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। जिसमें उन्हें कई ऐसे रास्तों से भी गुजरना पड़ रहा है, जहां सड़क के नाम पर सिर्फ कीचड़ ही कीचड़ हैं, वहीं कुछ जगहों पर सड़क गड्ढे के रूप में बदल गए हैं, जिसमें गाड़ियों का निकलना बेहद कठिन है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026