परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के उसरी धनौती खेल मैदान में दारोगा प्रसाद क्रिकेट (डीपीसी) क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच शनिवार को तेलकथू बनाम चकरी टीम के बीच खेला गया जिसमें तेलकथू की टीम 54 रन से जीत दर्ज की। पहले टॉस जीतकर तेलकथू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर के मैच में 200 रनों के लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी चकरी की टीम 146 रनों पर ही सिमट गई।
इस प्रकार तेलकथू की टीम 54 रन से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच तेलकथू टीम के इनाम खान को दिया गया। इस मैच के अंपायर मोनू खान, जितेंद्र यादव, स्कोरर रोहित, नितेश, कमेंटेटर नीरज कुमार, दानिश थे। वहीं टूर्नामेंट के संचालक शशि यादव ने बताया कि रविवार को उसरी बनाम हसनपुरा टीम के बीच मैच खेला जाएगा। इस मौके पर आकाश, गोलू, विवेक, सोनू, व्यवस्थापक जितेंद्र कुमार, रवींद्र कुमार तथा मोनू खान समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…