परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को शिविर लगाकर कई मामलों की सुनवाई की गई। जानकारी के अनुसार भगवानपुर हाट थाना परिसर में सीओ युगेश दास की अध्यक्षता में शिविर आयोजित कर कई मामले की सुनवाई की। इस मौक पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं सिसवन अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित कर सीओ इंद्रवंश राय ने भूमि विवाद संबंधित कई मामलों की सुनवाई की। इस मौके पर थानाध्यक्ष कुमार वैभव, एएसआइ अनिल सिंह, अंचल सहायक अविनाश पांडेय आदि मौजूद थे।
वहीं रघुनाथपुर थाना परिसर में शिविर आयोजित कर सीओ अशोक कुमार मिश्रा एवं थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने चार मामलों की सुनवाई की। इस मौके पर पुअनि संजय कुमार सिंह, सीआइ महाबीर मांझी व सहायक बीटू कुमार आदि उपस्थित थे। वहीं अंचल कार्यालय में सीओ प्रभात कुमार के नेतृत्व शिविर आयोजित कर भूमि विवाद से संबंधित कई मामले की सुनवाई की गई। इस मौके पर पुअनि अखिलेश कुमार सिंह, अंचल सहायक वली आजम, अंचल गार्ड पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…