Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तेली हुंकार रैली को सफल बनाने का आह्वान

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी प्रखंड मुख्यालय स्थित लोकमान्य तिलक उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को तेली हुंकार रैली की सफलता को जिलाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रखंड के काफी संख्या में तेली समाज के लोग उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से चिताखाल गांव निवासी शंभू प्रसाद गुप्ता को तेली हुंकार रैली का गुठनी प्रखंड का अध्यक्ष बनाया गया तथा बलुआ पंचायत के मुखिया श्रीनिवास गुप्ता को प्रखंड सचिव बनाया गया। बैठक में तेली हुंकार रैली के महामंत्री ओमप्रकाश साह ने कहा कि दो दिसंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल के प्रांगण में सभी राजनैतिक दलों को अपनी जनशक्ति के माध्यम से आइना दिखाना है ताकि कोई भी राजनैतिक दल इस समाज को आनेवाला लोकसभा चुनाव, राज्यसभा, विधानसभा, विधानपरिषद आदि चुनावों में हमारी आबादी के हिसाब से सत्ता में भागीदारी दे। इस मौके पर रमेश गुप्ता, गौतम गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, डब्ल्यू गुप्ता, पंडित गुप्ता, बलिस्टर गुप्ता सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026