परवेज अख्तर/सिवान : बड़हरिया-सिवान मुख्य मार्ग स्थित बरहनी चंवर समीप बाइक व कार की टक्कर में बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। मामले में बताया जाता है कि जामो थाना क्षेत्र ब्रह्मपुर निवासी फैज अहमद व कैसर अहमद दोनों भाई सिवान से अपनी बाइक से घर जा रहे थे तभी बरहनी चंवर समीप सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सहित चालक को पकड़ कर हिरासत में ले लिया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…