Categories: पटना

औरंगाबाद-मुजफ्फरपुर में रामनवमी के बाद तनाव, धार्मिक स्थल पर झंडा लगाने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर, सीवान और औरंगाबाद जिलों में दो समूहों के बीच अलग-अलग झड़प और रामनवमी जुलूस के दौरान विरोध प्रदर्शन से तनाव पैदा हो गया। औरंगाबाद जिले के एक सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाके में जुलूस निकालने के मुद्दे पर सोमवार शाम दो समूहों के बीच झड़प में पांच लोग घायल हो गए। घटना में पांच मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना नबीनगर थाना क्षेत्र के सांचार बाजार दुर्गा चौक की है।

औरंगाबाद के एसपी कांतेश मिश्रा ने कहा कि दो समूह कथित रूप से उस समय भिड़ गए जब मोटरसाइकिल पर एक समूह जुलूस निकालने के लिए एक लेन का उपयोग करने की कोशिश कर रहा था, जबकि एक अन्य समूह ने कथित तौर पर उन पर पथराव किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए अपराधियों का पता लगा रही है।

वहीं, मुजफ्फरपुर में पारू थाने के एक गांव में रविवार शाम एक धार्मिक स्थल पर झंडा लगा देने से तनाव उत्पन्न हो गया। हालांकि आपसी सूजबूझ से मामले को शांत कर दिया गया। घटना का वीडियो वायरल हो गया। थानाध्यक्ष राजेन्द्र साह ने बताया कि वीडियो में दिखने वालों की पहचान की जा रही है। गांव में शांति है। एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं कथैया थाने के एक गांव में एक धार्मिक स्थल पर झंडा लगा दिए जाने से वहां तनाव उत्पन्न हो गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजपत कुमार ने धार्मिकस्थल से झंडा उतरवाकर जब्त किया।

सूचना पर कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में एसएसपी जयकांत, डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनन्द, अंचलाधिकारी अरविंद कुमार अजीत भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसएसपी ने कहा कि कुछ शरारती तत्व समाज को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन लोगों की सूझबूझ के कारण गांव का माहौल शांत है।

एसएसपी ने लोगों से कहा कि समाज को कमजोर करने व सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों की पहचान करें। पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। एसएसपी ने कहा कि इस घटना में शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026