Categories: पटना

बिहार: थाने में गूंजा निकाहनामा और पुलिसकर्मी बन गए बाराती, ऐसे हुई प्रेमी जोड़े की अनोखी शादी

पटना: आपने एक कहावत जरूर सुनी होगी ‘मियां बीबी राजी, तो क्या करेगा काजी’, कुछ ऐसा ही हुआ बिहार के अरवल में जहां परिजनों से परेशान होकर एक प्रेमी जोड़ा थाने पहुंच गया और पुलिसवालों ने उनकी सारी व्यथा सुनकर वहीं उनका निकाह करा दिया.

घटना कलेर थाना क्षेत्र के महुआ बाग की है. मोहम्मद फारूक आलम नाम का युवक अपनी चाची की कोचिंग में पढ़ने वाली एक लड़की को दिल दे बैठा. दोनों रोजाना मिलने लगे और साथ जीने-मरने की कसम खाई.

चार साल से दोनों एक-दूसरे को प्रेम करते थे लेकिन परिजनों को जैसे ही इसकी भनक लगी वो उनके जान के दुश्मन बन गए. अलग होने के डर से दोनों ने अचानक घर छोड़ दिया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने उन्हें विक्रम इलाके से बरामद कर लिया और थाने लेकर आई. प्रेमी-प्रेमिका की बातें सुनने के बाद पुलिस ने उनके मनोभाव को समझा और थाने में काजी को बुला कर वहीं उनका निकाह करा दिया. इस दौरान पूरे थाने को सजाया गया और पुलिसवाले बाराती बने. मिठाई और गिफ्ट की सामग्री आई और दोनों का निकाह संपन्न हो गया.

स्थानीय लोगों ने पति-पत्नी को आशीर्वाद दिया और दोनों खुशी-खुशी अपने घर गए. काजी ने इस मौके पर निकाहनामा पढ़ाने के साथ दोनों को एक दूसरे का ख्याल रखने की हिदायत देते हुए शादी संपन्न कराई.

बता दें कि बीते 5 अप्रैल को बिहार के नालंदा में एक प्रेमी जोड़े को चोरी-छिपे मिलना भारी पड़ा था. श्रीराम नगर गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा लेकिन लड़की के परिजनों ने उसे देख लिया और ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया.

दोनों को पकड़कर गांव के ही एक मंदिर में उनकी शादी करवा दी गई. जानकारी के मुताबिक सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाहडीह निवासी अमरजीत कुमार को दीपनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामनगर की रहने वाली एक लड़की के साथ चार महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. यह दोनों अक्सर चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024