Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तार बदलने को ले दो वार्डों के बीच तनाव, आपसी सहमति से सुलझा​

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 में जर्जर तार को बदलने को लेकर कुछ देर के लिए वार्ड संख्या 24 और वार्ड संख्या 29 के लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों वार्ड के लोग वहां काफी संख्या में एकत्रित हो गए। देखते ही देखते बात नगर थाना तक पहुंच गई लेकिन दोनों वार्ड के बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप से उपजे विवाद को सुलझा लिया गया। इधर मामले में सूचना पाकर नगर थाना की टीम भी विवाद स्थल पर पहुंची थी। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 29 के अंसारी मोहल्ला चौक से पुरानी किला मस्जिद तक तार जर्जर है। इसी तार से दूसरे वार्ड में भी विद्युत सप्लाई की जाती है। जर्जर तार के कारण हमेशा जानमाल का खतरा बना रहता है। इधर वार्ड संख्या 29 के वार्ड पार्षद पति मंसूर सुकठ ने बताया कि तार को बदलने से जानमाल का खतरा था लेकिन वार्ड 24 के लोग चाहते थे कि तार को अभी ही बदल दिया जाए। इसको लेकर तनाव हुआ था। वहीं वार्ड 24 के पार्षद जावेद ने बताया कि आपसी सहमति से रमजान बाद तार को विद्युत विभाग से बदलवाया जाएगा। नगर थाना तक दोनों वार्ड के लोग पहुंचे थे लेकिन फिर सहमति बन गई। इधर नगर थाना द्वारा बताया कि किसी भी वार्ड पार्षद या किसी अन्य द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026