Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में दो पक्षों में विवाद को लेकर मोरा में तनाव

परवेज अख्तर/सिवान:- थाना क्षेत्र के मोरा गांव में दो पक्षों में बीच चल रहे विवाद रविवार को उग्र रूप धारण कर लिया। एक पक्ष के जीतन राम के समर्थन में करीब दो सौ की संख्या में समर्थकों ने आलोक सिंह उर्फ ढाब सिंह के घर धावा बोल पथराव कर दिया। इससे दहशत का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा है कि जीतन राम और ढाब सिंह के बीच पहले से विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों के बीच मामूली विवाद को लेकर उनके समर्थक सत्यदेव सिंह के दरवाजे पर पथराव करने लगे। वे सत्यदेव सिंह के भतीजा ढाब सिंह की तलाश कर रहे थे और गाली गलौज कर रहे थे। गांव में इतनी अधिक संख्या में बाहरी लोगों के आक्रामक रूप में आ धमकने पर ग्रामीणों ने भी उनका विरोध किया।

इस कारण करीब एक घंटे तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना महाराजगंज के एसडीपीओ, भगवानपुर व बसंतपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना के एएसआइ शशिभूषण कुमार दलबल के साथ वहां पहुंच दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। पुलिस के अनुसार जीतन मांझी और ढाब सिंह के खिलाफ थाने में कई मामले पूर्व से दर्ज हैं। ज्ञात हो कि इसके पहले भी चैंयापाली, कोइरीगांवा तथा महाराजगंज थाना क्षेत्र के पटेढ़ा में भी हुई विवाद में कुछ इसी तरह की घटना की चर्चा रही। एएसआइ शशि भूषण कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026