Tarwara Hindi News

मारपीट घटना को ले दूसरे दिन भी तनाव, पुलिस कर ही कैंप

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के चौकी हसन बंगरा टोला और कुरैशी मोहल्ला के बीच पूर्व के विवाद को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट एवं पथराव के दूसरे दिन शनिवार को गांव में तनाव व्याप्त रहा है। इसको लेकर पुलिस गांव में कैंप कर रही है और हर गतिविधियों पर नजर रखी हुई है। यदि प्रशासन अलर्ट नहीं हुआ तो कभी भी कोई घटना घट सकती है।

घटना के दूसरे दिन भी नहीं हुई प्राथमिकी

जिले के जी. बी. नगर थाना के चौकी हसन बंगरा टोला और कुरैशी मोहल्ला गांव के लोगों के बीच हुई मारपीट के मामले में घटना के दूसरे दिन भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि घटना के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस कैंप कर रही है। वहीं प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024