परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के दरौली प्रखंड क्षेत्र के गड़ेरिया गांव का सरफुद्दीन अंसारी ने एक साथ दो-दो गोल्ड प्राप्त कर प्रखंड क्षेत्र सहित जिले मे नाम रौशन किया। उसे एक साथ दो-दो गोल्ड मिलने से गांव मे खुशियों का माहौल है। ज्ञात हो कि 28 मई को जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित चतुर्थ दीक्षांत समारोह में सरफुद्दीन अंसारी को राज्यपाल सह कुलाधिपति लालजी टंडन एवं कुलपति हरिकेश सिंह के द्वारा दो-दो गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। यह गोल्ड मेडल सोशल सांइस में यूनिवर्सिटी स्तर सबसे अधिक अंक प्राप्त करने एवं इतिहास विषय में यूनिवर्सिटी स्तर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दोनों गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। सर्फुद्दीन अंसारी जेडए इस्लामिया कॉलेज सिवान के 2013-15 बैच के एमए का छात्र है। उसके इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रो. प्रो. शौकत अली खां, पिता मो. सगीर अंसारी, माता नूरजहां खातून, सिहांसन बैठा आदि ने खुशी व्यक्त की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…