Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

दसवीं की छात्रा संग दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दसवीं की छात्रा के दुष्कर्म की घटना को गुरुवार को अंजाम दिया गया है। मामले में पीड़िता की मां के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दिए गए आवेदन में पीड़िता की मां ने कहा है कि उसकी बेटी शहर के एक स्कूल में दसवीं की छात्रा है। गुरुवार को वह घर से पढ़ने के लिए निकली। करीब दो बजे मेरी पुत्री लौटकर आई और बताई कि एक लड़का जो नगर थाना क्षेत्र दखिन टोला शेख मोहल्ला निवासी फैयाज अहमद है उसने स्कूल से बात करने के लिए चैनपुर बुलाया और वह उसकी बातों में आकर वहां चली गई। चैनपुर में आरोपित ने एक निर्माणधीन मकान के अंदर ले जाकर उसकी बेटी संग दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामला में छात्रा के मां ने आवेदन देकर फैयाज को आरोपित किया है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई करते हुए फैयाज अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026