बसंतपुर में बिजली के तार के संपर्क करने से निकली चिंगारी से लगी भयानक आग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के सरेयांश्रीकांत पंचायत के शेखपुर-विशुनपुरा गांव की सीमा के समीप गुरुवार की दोपहर बिजली के तार में हुए स्पार्क से निकली चिंगारी से गेंहूँ के एक खेत मे आग लग गई. लोग अभी कुछ समझ ही पाते की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आसपास के ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास किए. बावजूद आग शांत होने का नाम ही नही ले रही थी. इधर आग लगने की सूचना पर स्थानीय थाने की एक मिनी फायर ब्रिगेड व महाराजगंज से दो बड़ी दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची व आग बुझाने की कवायद शुरू की.

तब जाकर लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आगलगी की घटना में लगभग दो एकड़ में लगी गेंहूँ की फसल पूरी तरह से राख हो गई है. इधर आग लगने की सूचना पर सीओ सुनील कुमार, सीआई हरिहर सिंह, राजस्व कर्मचारी श्रीकांत यादव मौके पर पहुंचे व क्षति का आकलन लगाए. आगलगी में शेखपुरा व विशुनपुरा के कई लोगों की फसल की क्षति होने की बात बताई जा रही है. उधर ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से आगलगी की घटना होने की बात बताई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026