सिवान में 37 डिग्री रहा दिन का अधिकतम तापमान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले का अधिकतम तापमान गुरुवार को 37 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 17 डिग्री के करीब रहा। दोपहर के समय तो धूप ने मई-जून का अहसास करा दिया। गुरुवार की सुबह 10 बजे से ही मौसम में अचानक बदलाव हुआ और धूल भरी तेज हवा भी चली। जिस कारण कई जगह जिले में अगलगी की घटनाएं हुईं। हालांकि पछुआ हवाओं के कारण रात में मौसम में थोड़ी ठंड महसूस की जा रही है। लेकिन सुबह 9 बजे से ही तेज धूप के कारण लोग अभी से ही घरों में दुबके रहने को मजबूर हो रहे हैं।

वहीं ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री भी अब बाजार में शुरू हो गई है। हर दुकान के बाहर कोल्ड ड्रिंक की बोतलें सजावट के रूप में रखी गईं हैं। वहीं गर्मी पड़ने से फ्रिज, कूलर, एसी की खरीद में तेजी दिखाई पड़ी है। व्यापारियों का कहना है कि फरवरी से ही लोगों ने कूलर खरीदना शुरू कर दिया था। इस समय कूलर खरीद में तेजी दिखाई पड़ रही है। अचानक तापमान में तेजी आने से डिहाइड्रेशन के रोगियों में तेजी से इजाफा हो रहा है। सिविल सर्जन डा. यदुवंश कुमार शर्मा ने कहा कि लोग जब भी घर से बाहर निकले तो पानी पीकर निकले। ग्लूकोज का अधिक मात्रा में उपयोग किया जाए। ताजा खाना बेहतर है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026