Categories: जिला

बिहार के बगहा में सिपाही भर्ती की परीक्षा देने निकली युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या, तनाव

पश्‍चिम चंपारण: 14 मार्च को सिपाही भर्ती की परीक्षा देने निकली युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपित ने लाश को त्रिवेणी नहर में फेंक दिया। गुरुवार को सेमरा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के समीप त्रिवेणी नहर में लाश दिखने के बाद मामला सामने आया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। जहां आक्रोशित छात्राओं ने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसपी किरण कुमार गोरख जाधव को भीड़ ने घेराव किया तथा आरोपित के लिए फांसी की मांग की। दूसरी ओर, त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

बताते हैं कि चिउटाहां थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती 14 मार्च को सिपाही भर्ती की परीक्षा देने के लिए बेतिया गई थी। परीक्षा देकर लौटते वक्त बगहा में ही शाम हो गई। जिसके बाद वह एक ऑटो पर सवार होकर घर के लिए निकली। रास्ते में एक- एक कर सहयात्री उतर गए। जब युवती अकेले आॅटो में बच गई तो उसने अपने स्वजनों को फोन कर बताया कि वह आॅटो में है तथा थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगी। इसके कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। अनहोनी की आशंका से सहमे स्वजन पूरी रात उसकी खोजबीन करते रहे।

अगले दिन अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए चिउटाहां में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें सेमरा थाना क्षेत्र के कटकुईया गांव निवासी आटो चालक राजू बैठा को नामजद किया गया। इधर, पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया तथा सेमरा पुलिस की मदद से राजू बैठा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच गुरुवार को युवती की लाश मिलने के बाद आरोपित टूट गया और अपने कुकर्माें की कहानी पुलिस को सुना दी। एसपी ने बताया कि आरोपित ने दुष्कर्म व हत्या की बात को स्वीकार किया है। इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर कुकर्मी को सजा दिलाई जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026