Categories: Maharajganj News

महाराजगंज में 95 लीटर देशी शराब बरामद, तीन धंधेबाज गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सीवान: जिले के महाराजगंज पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 95 लीटर देसी शराब बरामद किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की संध्या थाना क्षेत्र के रामापाली और रतनपुरा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. जिसमें भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि रामापाली गांव से 85 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है. इस मामले के रामापाली गांव निवासी गुड्डू चौधरी व राजेश चौधरी बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है. वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में पुलिस ने शराब धंधेबाजों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 10 लीटर देशी शराब बरामद किया है. पुलिस ने तीन अवैध शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब धंधेबाज रतनपुरा गांव निवासी योगेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र साह तथा दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा गांव निवासी रंगलाल साह को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया. छापेमारी को लेकर शराब धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026