परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंंड के चंद्रमनहाता के पनिसरा धाम स्थित खेल मैदान में श्रीश्री 108 अनगु दास मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वावधान में कुड़वां व थावे के बीच उद्घाटन मैच खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर कुड़वां की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया. वहीं थावे की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 130 रन बनाया.लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुड़वां की टीम महज 101 रन ही बना पायी. इस प्रकार थावे ने कुड़वां को 29 रनों से पराजित कर दिया.इस मौके पर मौजूद पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह व बीजेपी नेता राहुल तिवारी ने चार विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले थावे के खेलाड़ी समन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. इसके पूर्व प्रधानाध्यापक हरिशंकर सिंह ,संतोष कुमार, सुनील कुमार,दुर्गेश कुमार,शिवराज कुमार आदि फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया.इस मौके पर आयोजक हरेंद्र यादव, टुनटुन मिश्र, धनंजय कुमार, संदीप कुमार, यामो माही,विशाल कुमार आदि सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे.अंपायर की भूमिका शिवराज यादव व कंहैया कुमार ने निभायी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…