Maharajganj News

महाराजगंज में दूधिया लाइट से रोशन होंगे गांव की गालियां, चल रहा सर्वे

परवेज अख्तर/सिवान : महाराजगंज शहर की तरह अब गांव से भी अंधेरा छंट जाएगा. गांव की गलियां भी अब शहरों जैसी दुधिया रौशनी से जगमग होगी. इसके लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है. राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाईट योजना के तहत पिछले करीब एक पखवारा से सर्वेक्षण कार्य चल रहा है. जिसे इस माह के अंत तक पूरा कर जिला पंचायत पदाधिकारी को समर्पित कर देना है. पंचायत पदाधिकारी पूरे जिले के रिपोर्ट को संबंधित कंपनी को भेज देंगे. प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदकिशोर साह ने बताया कि इस योजना के तहत वार्डवार सर्वे का कार्य पिछले करीब एक पखवारे से चल रहा है.

सर्वेक्षण कार्य पंचायत द्वारा संचालित किया गया है. योजना के मुताबिक वार्डों में बसावटों के अंतर्गत अवस्थित बिजली वितरण पोल पर सोलर स्ट्रीट लाईट अधिष्ठापित की जानी है. इसके लिए पंचायतों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों प्रत्येक वार्ड में सार्वजनिक स्थानों में अवस्थित बिजली पोलो का सर्वेक्षण कर विहित प्रपत्र में रिपोर्ट देगें. इस सूची को वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. समिति द्वारा इसका अनुमोदन करने के पश्चात ग्राम पंचायत की कार्यकारिणी समिति की बैठक में रखा जाएगा. ग्राम पंचायत द्वारा अनुमोदित सूची प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी माध्यम से जिला पंचायत राज पदाधिकारी को भेजी जाएगी, जो ब्रेडा के पदाधिकारी को भेजेंगें. प्रस्तावित योजना के अनुसार इस सारी प्रक्रिया को इस माह के अंत तक पुरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.लेकिन अभी तक लगभग 50 फीसद पंचायतों मे सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है.प्रथम चरण मे हर पंचायत मे 10-10 स्थानों पर लाइट लगाई जाएगी तथा इसके बाद इसे विस्तारित किया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026