लकड़ी नबीगंज में अपराध नियंत्रण को ले प्रशासन ने की जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों के साथ बैठक, दिए कई सुझाव

✍️परवेज अख्तर/सीवान:
लकड़ी नबीगंज ओपी परिसर में रविवार की शाम ओपी प्रभारी अजीत कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों की बैठक हुई। बैठक में अपराध नियंत्रण तथा शराब तस्करी पर पूर्ण रूप से नियंत्रण के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। ओपी प्रभारी ने कहा कि यदि किसी से शांति भंग होने तथा आपराधिक घटना की संभावना हो तो वे तुरंत इसकी सूचना दें। सूचना देने वालों के नामों को गुप्त रखा जाएगा तथा बदमाशों तथा शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं शराब तस्करी पर नियंत्रण पाने में आप सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने लोगों से क्षेत्र में भाइचारा कायम करने तथा एक-दूसरे के साथ प्रेम से रहने की सलाह दी।

वहीं जदयू के वरीष्ठ नेता नजमुल होदा ने कहाकि पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच एक समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता है जो बिना किसी भेदभाव के इमानदारी पूर्वक काम करे। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र की समस्या व भौगोलिक स्थित से ओपी प्रभारी को अवगत कराया। मौके पर सभी अपराध नियंत्रण एवं शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में जदयू नेता नजमुल होदा,जदयू के जिला उपाध्यक्ष हरेराम कुशवाहा, मनोज पटेल, मुखिया संघ अध्यक्ष रामकुमार सिंह उपप्रमुख प्रेम राजन सिंह उर्फ टिंकू सिंह, मुखिया नंदकिशोर यादव समेत काफी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवि वर्ग लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026