परवेज अख्तर/गोपालगंज:- मीरगंज शहर के मिल रोड स्थित एक व्यवसाई के घर के सामने से प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंच कर जमाखोरी के लिए लाए गए आटा का बोरा लदे एक पिकअप को जब्त कर लिया गया। वाहन पर 2 किलो, 5 किलो और अन्य कई साईज के पैकेट के रूप में मां ब्रांड के नाम से आटा भरा हुआ था। प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि इसे काला बाजारी और जमाखोरी के उद्देश्य घर में भंडारण किया जा रहा है। मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने प्रशासन के निर्देश पर आटा लदे वाहन को जब्त कर मीरगंज थाने में लगा दिया गया। व्यवसाई के द्वारा प्रशासन के द्वारा मांगे गए सभी कागजात उपलब्ध करा देने के बाद प्रशासन ने उक्त गाड़ी को छोड़ दिया गया। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल ने बताया कि कागजात के सत्यापन के बाद आटा लदे वाहन को छोड़ देने का निर्देश पुलिस को दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…