Categories: जिला

बेटे का बेगुनाही का आवेदन ले कैफ की मां पहुंची एसपी कार्यालय

परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी यूसुफ की गोली मारकर हत्या के मामले में दक्षिण टोला निवासी मो. कैफ उर्फ बंटी की मां सह नगर पार्षद लाडली खातून गुरुवार को अपने पुत्र की बेगुनाही के सबूत लेकर एसपी नवीन चंद्र झा से मिलने उनके कार्यालय पहुंची। यहां एसपी से मुलाकात नहीं हो पाई। इस कारण बेटे की बेगुनाही से संबंधित आवेदन वह उन्हें नहीं दे पाईं। लौटने के क्रम में लाडली ने मीडिया को बताया कि उनका पुत्र बेगुनाह है, उसे साजिश के तहत इस केस में फंसाया जा रहा है। मैं एसपी को आवेदन देकर इस केस पर ध्यान आकृष्ट करने के लिए आई थी लेकिन एसपी नहीं थे। इसी तरह पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में मेरे पुत्र का नाम जोड़ा गया था लेकिन सीबीआई द्वारा इंसाफ मिला था और उसका नाम उस केस से नहीं जोड़ा गया। वहीं लाडली ने बताया कि 1 फरवरी की रात दस बजे के आसपास यूसुफ की हत्या हुई थी और नौ बजे मेरा बेटा घर पर था। सभी के कॉल की जांच पुलिस करे। प्रतापपुर में मेरा बेटा नहीं गया था। प्रतिदिन यूसुफ दक्षिण टोला में देर रात तक रहता था उसे कोई नहीं बोलने जाता था। घटना के दिन यूसुफ अपने दोस्तों संग नशे में था। इसी बीच गोली चली है और उसकी मौत हो गई। मेरा बेटा बेगुनाह है अगले एक से दो दिनों में वह सरेंडर कर देगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026