Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी सह पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के चचेरे भतीजे युसूफ की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपितों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने गुरुवार को इश्तेहार की कार्रवाई की। पुलिस ने न्यायालय से इश्तेहार लेकर दक्षिण टोला निवासी मो. कैफ उर्फ बंटी, रौनक, इस्माइल, मकबुल उर्फ बिल्ला, संदीप और कयूम उर्फ स्टार घर इश्तेहार चस्पाया। इस दौरान दक्षिण टोला में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात थे। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि सभी आरोपितों के घर पर इश्तेहार चस्पाया गया है। इसके बावजूद भी आरोपित न्यायालय में सरेंडर नहीं करेंगे, तो उनके घरों में कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। न्यायालय में कुर्की के लिए शुक्रवार को आवेदन दिया जाएगा। जल्दी ही कुर्की वारंट निर्गत होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इसके पूर्व कोर्ट से निर्गत गिरफ्तारी के वारंट की नोटिस को चस्पाने का काम नगर थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने बुधवार को किया था। बता दें कि 1 फरवरी को नगर थाना के दक्षिण टोला में रात नौ से दस के बीच हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी यूसुफ की हत्या गोली मार कर दी गई थी। चर्चा इस बात की है कि यह हत्या उसके साथ रहने वाले दोस्तों ने ही की है। इस मामले में यूसुफ के दादा ने छह लोगों को नामजद करते हुए नगर थाना में मामला दर्ज कराया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026