Categories: पटना

अवैध बालू खनन रोकने गई पुलिस बल पर हुआ हमला…. थाना प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मी घायल….

भोजपुर: जिले में बालू के अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस पर पर बालू धंधेबाज द्वारा हमला करने की जानकारी आ रही है। इस घटना में छह पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात सामने आई है। इस दौरान पुलिस की दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके कारण सभी पुलिसकर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे।

पुलिसकर्मियों पर हमले की यह घटना संदेश थाना के सारीपुर बालू घाट की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि संदेश थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सारीपुर बालू घाट पर बालू माफियाओं के द्वारा पोकलेन से बालू खनन कर ट्रैक्टर से बालू लादकर ढोया जा रहा है और अवैध शराब का खेप लाया जा रहा है।

जहां पुलिस ने संदेह के आधार पर बालू लदे ट्रैक्टर का पीछा करने लगी. इसी दौरान पीछे से ट्रैक्टर चालकों ने विरोध करने लगा. धंधेबाज उग्र होकर पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया. जिसमें थानाध्यक्ष सहित 6 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. धंधेबाबाजों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी किया है। बताया गया कि इस दौरान। धंधेबाबाजों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी किया है, जिसमें पुलिस बाल-बाल बची है. इस घटना में संदेश थानाध्यक्ष समेत छह पुलिस कर्मी घायल होने की सूचना है।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति हो गई है। हमले के बाद पुलिस ने हमला करने की सूचना मिलने के बाद जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल के साथ चांदी थाना, संदेश और अजीमाबाद थाना की पुलिस इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है. पुलिस द्वारा पथराव करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी की जा रही है. पुलिस ने तीन ट्रैक्टर भी जब्त किया है।

इस मामले में एसपी विनय तिवारी ने पुलिस पर हमले के घटना को इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा है कि पुलिस ओवरलोडेड ट्रैक्टर को पकड़ने गई थी. जिसमें भागा भागी हुई है, लेकिन पुलिस पर हमला नहीं हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026