Categories: पटना

भारतीय डाक सेवा की गाड़ी में शराब की तस्करी….चिठ्ठी की जगह मिली 250 पेटी शराब….

पटना: भारतीय डाक सेवा की गाड़ी का प्रयोग अब शराब की पेटी डिलिवर करने के लिए किया जाने लगा है। वह भी किसी दूसरे राज्य में नहीं, बल्कि बिहार में, जहां पिछले छह साल से शराबबंदी कानून लागू है। यह डिलिवरी सेवा राजधानी पटना में दी जा रही है। रविवार को इस सेवा के प्रयोग में डाक विभाग की गाड़ी को पकड़ा भी गया है।

शराब की तस्करी के लिए नए नए तरीके इस्तेमाल करनेवाले शराब माफियाओं द्वारा इसका उपयोग किया जा रहा है। शराब माफियाओं द्वारा उक्त सर्विस दानापुर के इलाके में दी जा रही थी, लेकिन मद्य निषेध विभाग को उनके इस सुविधा की भनक लग गई। जिसके बाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाक विभाग के एक वैन को जब्त कर लिया।

दानापुर थाना के एसके पूरम रोड स्थित आर्य समाज के पास की गई इस कार्रवाई में मद्य निषेध विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गए, जब गाड़ी की जांच शुरू की गई। गाड़ी में चिट्ठियों की बोरी की जगह शराब की पेटियां रखी हुई थी। वह भी एक दो नहीं बल्कि 250 पेटी अंग्रेजी शराब। शराब से भरे डाक वैन मिलने के बाद दानापुर पुलिस को सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बहरहाल, डाक विभाग के वैन से शराब की बरामदगी की घटना ने यह बता दिया है कि शराब माफियों के सहयोग के लिए किस तरह से सरकारी तंत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026