Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

महिला सिपाही के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपी की जमानत खारिज

परवेज अख्तर/सिवान:- एडीजे छह जीवन लाल अदालत में बेतिया पुलिस केंद्र पर पदस्थापित महिला सिपाही संगीता के साथ यौन शोषण करने वाले आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी है. नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी अर्जुन प्रसाद यादव का पुत्र गप्पू कुमार है पिछले दो माह से जेल में बंद है. बताते चलें कि महिला सिपाही ने महिला थाना कांड संख्या 37/19 में अपने बयान में कहा है कि गप्पू कुमार 2012 से ही मेरे साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता था. परिवार वाले की जानकारी में उसके घर पत्नी के रूप में रहती थी. जब मैं गर्भवती हो गई तो परिवार वाले शिकायत का झांसा देकर गर्भपात कराने के लिए दबाव देने लगे. जिस पर मैंने बेतिया के डॉक्टर मंजू के यहां अपना गर्भपात कराया. इसके बाद शादी का दबाव देने लगी तो वे लोग शादी करने से इनकार कर दिये.उसने अपना बयान में यह भी कहा है कि मैं सिपाही में भर्ती होने के लिए सुबह में दौड़ लगाती थी. उसी दौरान को गप्पू से मेरा प्रेम हो गया और उसके घर जाकर मैं रहने भी लगी. 2015 में मेरा महिला सिपाही में चयन हो गया. तब से गप्पू को मैं 15 लाख रुपए भिन्न-भिन्न मद में खर्च के लिए देती रही. मैंने अपना एटीएम भी उसे दे दिया था, जिससे वह पैसा निकाल लेता था. परिवार वालों के दबाव में शादी करने से इनकार कर दिया. इस मामले में गप्पू कुमार और उसके परिवार के 6 सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें गप्पू कुमार को छोड़कर अन्य आरोपियों का जमानत हो चुकी है. कोर्ट में गप्पू कुमार का अधिवक्ता व सरकारी अधिवक्ता के बहस सुनने के बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दिया है. अब उसे जमानत के लिए उच्च न्यायालय पटना जाना होगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026