Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

झोपड़ीनुमा मकान में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

अगलगी की इस घटना में हजारों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत गांव में बुधवार की रात विशुनदेव राम की झोपड़ीनुमा मकान में कुछ असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. अगलगी की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आस-पड़ोस की कुछ लोगों के द्वारा आनन-फानन में मिट्टी तथा पानी डालकर आग पर काबू पाया गया.हालांकि आग किसने लगाई, अभी तक इसकी जानकारी नहीं हुई है. इधर गृहस्वामी विशुनदेव राम की माने तो उनका कहना है की सोची समझी साजिश के तहत उनकी झोपड़ीनुमा मकान को आग के हवाले की गई है. इधर सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार अगलगी की इस घटना में हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति कि नुकसान बताई जा रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अगलगी की घटना के संबंध में जानकारी मिली है. हालांकि अभी पीड़ित परिवार के द्वारा इस संबंध में कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुई है. आवेदन प्राप्त होने के बाद इसकी जांच पड़ताल की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026