परवेज अख्तर/सिवान : शहर के तरवारा मोड़ स्थित हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के जिला कार्यालय में गुरुवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता हम के वरीय नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने की। डा. सिंह ने जननायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की कर्पूरी ठाकुर ने कभी भी राजनीतिक मूल्यों से समझौता नहीं किया और जीवन पर्यन्त मानव मूल्यों और जीवन के हर क्षेत्र में पारदर्शिता के प्रति समर्पित रहे। कर्पूरी जी हमारे प्रेरणा श्रोत हैं, वे समाज के हर वर्ग की प्रगति और विकास के लिए जीवन पर्यन्त प्रयासशील रहे। जिलाअध्य्क्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उनका नाम उन महान समाजवादी नेताओं की पांत में आता है, जिन्होंने निजी और सार्वजनिक जीवन, दोनों में आचरण के ऊंचे मानदंड स्थापित किए थे। इस अवसर पर युवा अध्यक्ष सोनू यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष लदान बाबू के साथ प्रो. पारसनाथ सिंह, संजय कुमार, धर्मेंद्र यादव, मनोज यादव, रवि यादव, सुरेश शर्मा, विनोद यादव, सुजय कुमार सिंह, आसिफ, बुलर, मेराज़ अहमद, राकेश कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…