Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जेपी विवि की टीम ने आरके बीएड कॉलेज का किया निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान : राजभवन के निर्देश पर जयप्रकाश विश्वविद्यालय की टीम ने बुधवार को भगवानपुर प्रखंड के सुघड़ी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय की टीम में महाविद्यालय निरीक्षक अमरेंद्र कुमार झा, डॉ. आरपी श्रीवास्तव एवं डॉ. लक्ष्मण सिंह (डी.एस. डब्ल्यू) आदि शामिल थे। टीम द्वारा महाविद्यालय का आधारभूत संरचना, कक्षा संचालन आदि का निरीक्षण किया गया। इसमें महाविद्यालय के क्रियाकलाप संतोषजनक पाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय से आए हुए अधिकारीगण ने कॉलेज प्रबंधन, प्राचार्य एवं प्राध्यापकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह बीएड कालेज जेपी विश्वविद्यालय का एक मॉडल है। उन्होंने भविष्य में कालेज को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताते हुए महाविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने टीम के अधिकारियों का स्वागत किया और प्राचार्य तथा शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी तरह कुशलतापूर्वक प्रशिक्षण का कार्य प्रदान करने की शुभकामनाएं दी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024