Categories: पटना

आरा में 2 दिन से लापता किशोर का शव बरामद, बहन के यहां दूध पहुंचाने के लिए घर से निकला था

आराः भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के टिकठी गांव में मंगलवार की शाम दो दिन से लापता एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ है. उसका शव शाहपुर थाना क्षेत्र के रामदत्तही और सरना गांव के बीच बलुई बाग के बधार स्थित पानी भरे गड्ढे से बरामद हुआ है. शव के मिलने से गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल करवाया.

किशोर शाहपुर थाना क्षेत्र के टिकठी गांव निवासी हरेराम गोंड का 17 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार था. वह 9वीं कक्षा का छात्र था. किशोर के मामा धनजी ने बताया कि वह रविवार की सुबह करीब 11 बजे शाहपुर थाना क्षेत्र के महुआर गांव अपनी चचेरी बहन के यहां साइकिल से दूध लेकर गया था, लेकिन शाम तक जब वह उसके घर नहीं पहुंचा तो उसकी बहन वापस उसके घर चली आई.

स्थानीय बच्चों ने देखा था पानी में शव

इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. अगले दिन परिजनों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी का आवेदन भी दिया था. इसी बीच मंगलवार की शाम जब वहां के स्थानीय बच्चे मछली मारने के लिए उसी पानी भरे गड्ढे के समीप गए तभी शव दिखा. इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई. मौके पर किशोर के परिजन पहुंचे. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी.

दूसरी ओर किशोर के मामा धनजी गोंड ने किसी व्यक्ति पर मारकर फेंकने की आशंका नहीं जताई है और ना ही किसी पर आरोप लगाया है. पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026