भगवानपुर हाट: महम्मदपुर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली महिला

  • घटना के बाद से उसके ससुराल वाले घर छोड़कर फरार, घटना के बारे में आसपास का कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है
  • मायके वाले दहेज के लिए हत्या करने का लगा रहे आरोप
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • 04 महीने पहले चार जून को हुई थी शादी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना मुख्यालय के महम्मदपुर पंचायत के रामपुर पांडेय टोला गांव में बुधवार की सुबह एक नवविवाहिता महिला के फांसी से लटक जान देने की सूचना से सनसनी फैल गई। पुलिस के पहुंचने के पहले परिजनों ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर लिटा दिया था। मृतका जगलाल साह की पत्नी रंजू कुमारी(उम्र करीब बाइस वर्ष) थी। इस घटना से घर में मातम पसर गया। घटना के बाद से उसके ससुराल वाले घर छोड़कर फरार बताए जाते हैं। इसके बारे में आसपास का कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन लोगों में यह चर्चा हो रही है कि महिला किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी। उसके मौत की सूचना मिलने पर मृतका के पिता नौवा टोला गांव के चन्द्रमा साह, मां मालती देवी, चाची, भाभी, भाई अरविन्द कुमार, रंजन कुमार, चंदन कुमार, ग्रामीण सोनू सिंह, रिश्तेदार व अन्य लोग पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने पुलिसबल के साथ पहुंच शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने पंचनामा बनाकर शव की पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।

मायके वाले दहेज के लिए हत्या करने का लगा रहे आरोप

पुत्री रंजू कुमारी की मौत की सूचना मिलने पर उसकी मां मालती देवी रोते-बिलखते उसके ससुराल पहुंची। उसके साथ परिजन, रिश्तेदार व मायके के गांव के कई लोग पहुंच गए। उसकी मां ने रोते-रोते बताया कि उसकी पुत्री की शादी इसी वर्ष करीब चार महीने पहले चार जून को हुई थी। उसने बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज में पचास हजार रुपये नगद और बाइक की मांग कर रहे थे। इसे लेकर वे लोग हमेशा उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते थे। उसे खाना भी नहीं देते थे और उसे प्रताड़ित करते थे। अंततः उनलोगों ने उसे मार डाला है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत आत्महत्या लग रही है। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026